Uncategorized

​आवेस कॉलोनी में अवैध गोवंश बूचड़खाने पर भोर में छापा

​पुलिस अधीक्षक के विशेष दल की बड़ी कार्रवाई; ७ जीवित बैलों सहित ३.१५ लाख का माल ज़ब्त

​ पु्र्णा  से सुशील दलवी

पूर्णा शहर के आवेस कॉलोनी क्षेत्र में संचालित कथित अवैध गोवंश बूचड़खाने पर ज़िला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के विशेष दल ने मंगलवार तड़के साहसिक छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में लगभग सात जीवित बैल, करीब दो क्विंटल गोमांस, सिर, खुर आतें) तथा कटान के लिए प्रयुक्त होने वाले उपकरण सहित कुल ३ लाख १५ हजार रुपये की सामग्री ज़ब्त की गई। इस घटना से शहर में भारी हड़कंप मच गया है और पुलिस की इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा हो रही है।

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, १९ मई को प्रातः लगभग ६.४५ बजे आवेस कॉलोनी स्थित कथित बूचड़खाना परिसर में ज़िला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के विशेष दल ने अचानक छापा मारा। इस दौरान शेख रहमान शेख नूर, शेख मुजीब शेख रहमान, शेख रफीक शेख जलाल और शेख इब्राहिम शेख अब्दुल गनी, निवासी: विजय नगर, पूर्णा ने एक बैल को काटकर उसका मांस बिक्री के लिए तैयार करते हुए पाए गए।

मुख्य बरामदगी:

  • जीवित मवेशी: ७ बैल (कटान के लिए बंधे हुए)
  • गोमांस: लगभग ९६.५ किलोग्राम
  • अन्य अवशेष: ५२ किलोग्राम सिर व खुर, ३६ किलोग्राम आतें एवं अन्य अंग
  • सामग्री: दो कुल्हाड़ियां, लोहे की छुरियां, सुआ (टोचणी), इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, मोबाइल फोन और १०,००० रुपये नकद।

 

​पुलिस से अभद्रता; शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छापा मारते ही स्थानीय कुछ लोगों ने पुलिस दल के साथ वाद-विवाद करते हुए कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया। इसके फलस्वरूप, इस मामले में आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है।

​इस कार्रवाई में उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. समाधान पाटिल, पुलिस निरीक्षक विलास गोबाडे, सहायक पुलिस निरीक्षक सुशांत किनगे, पुलिस हेड कांस्टेबल  राठौड़ सहित विशेष दल के अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित थे।

​विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज

​इस प्रकरण में पुलिस हेड कांस्टेबल गोविंद संभाजी चुडावकर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा १३२, ३२५, ३(५) तथा महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम की धारा ५, ५(ब), ५(क), ९ और ९(अ) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की अग्रिम विवेचना सहायक पुलिस निरीक्षक गजानन पाटिल कर रहे हैं।

​शहर में चर्चाओं का बाज़ार गर्म

​पूर्णा शहर में पिछले कुछ दिनों से अवैध कटान को लेकर विभिन्न स्तरों से शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक के विशेष दल द्वारा तड़के ही सीधे छापा मारकर बड़ी मात्रा में गोमांस और जीवित मवेशी ज़ब्त किए जाने से शहर में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस कार्रवाई का स्वागत किया जा रहा है तथा अवैध व्यवसायों पर स्थायी रूप से अंकुश लगाने की मांग ज़ोर पकड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button