संत दासगणू महाराज की अनुग्रहीत रमाबाई आजेगावकर का 106 वर्ष की आयु में निधन

परभणी— संत कवि दासगणू महाराज की अनुग्रहीत एवं वरिष्ठ कीर्तनकार स्वर्गीय तुकारामबुवा आजेगावकर की धर्मपत्नी श्रीमती रमाबाई तुकारामबुवा आजेगावकर का सोमवार, 23 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी के पावन दिन 106 वर्ष की आयु में आजेगाव (तहसील सेनगाव, जिला हिंगोली) में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 24 नवंबर को सुबह 10 बजे आजेगाव (तहसील सेनगाव, जिला हिंगोली) में किया जाएगा। वे श्री माधवराव आजेगावकर की माताजी तथा युवा कीर्तनकार श्री शंकर आजेगावकर की दादी थीं।
रमाबाई आजेगावकर संत कवि दासगणू महाराज के सानिध्य में रहने वाली वरिष्ठ शख्सियत थीं। उन्हें बालगंधर्व, भागवताचार्य डोंगरे महाराज, पूर्णवादाचार्य रामचंद्र महाराज पारनेरकर तथा स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर का भी प्रत्यक्ष सानिध्य प्राप्त हुआ था। वे मराठवाड़ा में रजाकारों के दौर में हुई ‘पुलिस एक्शन’ (ऑपरेशन पोलो) की प्रत्यक्ष साक्षी रही थीं। उन्होंने संपूर्ण भारत में अनेक धार्मिक यात्राएं भी की थीं।