देशस्वास्थ

ओडिशा के पवित्र श्रीक्षेत्र जगन्नाथ पुरी में भक्ति का अमृत बरसेगा: श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन

स्वामी गोविंद देव गिरिजी की अमृत वाणी की बारिश



सुरेंद्र पाथ्रीकर,परभणी/ संवाददाता
ओडिशा के दिव्य धाम श्रीक्षेत्र जगन्नाथ पुरी में भक्ति की सुगंध फैलाने वाला एक अनुपम आध्यात्मिक महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। परभणी, मराठवाड़ा तथा विदर्भ क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों की प्रेरणा से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का यह पावन आयोजन 26 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस दिव्य कथा का अमृतरस परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरीजी महाराज अपनी मधुर एवं सुगंधित वाणी से भक्तजनों को श्रवण कराएंगे।
स्वामीजी की कथा सुनकर हृदय में भक्ति की लहरें उठेंगी और जीवन भागवतमय हो जाएगा। राज्यभर से हजारों भक्त इस भक्ति पर्व में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से होगा, जो 26 दिसंबर को दोपहर 4 बजे निकलेगी। इसके बाद सायं 5 बजे कथा का प्रारंभ होगा।
दैनिक कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
प्रातः 6 से 8 बजे: पूजा-अर्चना
8 से 9 बजे: नाश्ता
9 से दोपहर 1:30 बजे: मुख्य कथा प्रवचन
2 से 3 बजे: भोजन प्रसाद
सायं 6 से 8 बजे: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम
रात्रि 8 से 9 बजे: प्रसाद वितरण1fb93f,72ffb2
समापन 1 जनवरी 2026 को होगा, जिसमें प्रातः पूजा के बाद कथा समापन एवं महाप्रसाद का आयोजन रहेगा।
यह मंगलमय आयोजन होटल सेवन हील्स, प्लॉट नं. 351, सिपासरूबली मौजा, बलियापांडा, श्रीक्षेत्र जगन्नाथ पुरी धाम (ओडिशा) में संपन्न होगा।
इस पवित्र भागवत कथा के अमृत का पान करने हेतु आयोजक राधेश्याम चांडक (बुलढाणा), नंदकिशोर झंवर (रिसोड), डॉ. विनोद मंत्री (परभणी) तथा नंदकिशोर बाहेती (सेलू) ने सभी भक्तजनों से श्रद्धापूर्वक सहभागिता का आवाहन किया है।
आइए, इस दिव्य भक्ति महोत्सव में शामिल होकर जीवन को धन्य बनाएं! जय श्री कृष्ण!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button