राज्य

स्थानीय अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई

इंस्टाग्राम पर पिस्तौल के साथ रील डालकर दहशत फैलाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार; एक एयर गन और 2 लाइटर गन बरामद

परभणी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पिस्तौल के साथ रील पोस्ट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले तथा दो गंभीर मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को परभणी की स्थानीय अपराध शाखा ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक छर्रे वाली गन (एयर गन) और 02 लाइटर गन जब्त की हैं।

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 557/2026 (धारा 296, 352, 3(5) बीएनएस व एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(r)(s)) तथा अपराध क्रमांक 557/2026 (धारा 109, 118, 189, 296 बीएनएस) के गंभीर मामलों में पुलिस को आरोपी उमर दिलदार खान, क्रांतिनगर, परभणी की तलाश थी। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उसे एमके टाइल्स (MK Tiles) की दुकान पर दबिश देकर हिरासत में ले लिया।

​गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस द्वारा जब उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की गई, तो उसमें पिस्तौल के साथ दहशत फैलाने वाला वीडियो (रील) अपलोड किया हुआ पाया गया।

​हथियार जैसी दिखने वाली इस वस्तु के बारे में पूछताछ करने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक छर्रे वाली गन और 02 लाइटर गन बरामद कीं। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 560/2026, आर्म्स एक्ट की धारा 6 और 28 के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, पूर्व में दर्ज दोनों गंभीर मामलों में उसकी गिरफ्तारी दर्शाते हुए उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

​इन्होंने की कार्रवाई:

यह पूरी कार्रवाई परभणी के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के मार्गदर्शन तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक गजेंद्र सरोदे के नेतृत्व में अंजाम दी गई। इस टीम में पीएसआई चंदनसिंह परिहार, पीएसआई गणेश सवंडकर, जीपीएसआई


मधुकर चट्टे तथा पुलिसकर्मी एएसआई सुग्रीव केंद्रे, निलेश भुजबळ और हेड कांस्टेबल नेताजी गीते शामिल थे।

​मामले की आगे की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button