
परभणी | प्रतिनिधि
पाथरी: तहसील के लक्ष्मीनगर -लिंबा स्थित योगेश्वरी शुगर्स इंडस्ट्रीज प्रा. लि. का पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ बॉयलर अग्निप्रदीपन समारोह के साथ होने जा रहा है।
यह कार्यक्रम भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी, रविवार 13 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे कारखाना परिसर में आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर मिल के चेयरमैन एडवोकेट रोहित आर. देशमुख व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उत्कर्षा रोहित देशमुख सहित निदेशक राहुल आर. देशमुख एवं डॉ. अभिजीत आर. देशमुख के कर-कमलों द्वारा बॉयलर का अग्निप्रदीपन संपन्न होगा।
समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में अग्निहोत्री श्री रंगनाथ महाराज सेलुकर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. बी. पाटील, टेक्निकल डायरेक्टर प्रकाश वाय. चांदगुडे समेत सभी प्रमोटर मंडल, अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हुए हैं।
प्रबंधन की ओर से सभी गन्ना उत्पादक किसानों, कटाई व ढुलाई ठेकेदारों, अधिकारियों और कर्मचारियों से इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।