राज्यशिक्षा

लातूर में जुए के अड्डे पर पुलिस उप महानिरीक्षक के दस्ते का छापा

13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, 11 लाख रुपये का माल जब्त

परभणी

​नांदेड परिक्षेत्र के अंतर्गत लातूर जिले में अवैध धंधे चलने की शिकायतें पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शहाजी उमाप को प्राप्त हुई थीं। इसके आधार पर उन्होंने अपने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का एक विशेष पुलिस दल लातूर जिले में रवाना किया था।

​उक्त दस्ते ने दिनांक 25.10.2026 को लातूर जिले के निलंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक कॉलोनी में विठ्ठल वाघमोडे के टिनशेड -पत्रे का शेड के सामने ‘ तिर्रट’ नामक जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 43,650/- रुपये नकद, 13 मोबाइल और 10 मोटरसाइकिल सहित कुल 11लाख 02हजार650/- रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई है। इस मामले में कुल 13 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंगा पुलिस थाने में अपराध रजिस्टर क्रमांक 378/2026, धारा 12 (क) महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

​इस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक पंकज इंगळे के साथ पुलिस हवलदार प्रदीप खानसोळे, गणेश राठोड, संदीप वाघाडे और गजानन डवरे ने हिस्सा लिया। दस्ते के इस उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शहाजी उमाप ने टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

​‘खबर’ हेल्पलाइन के जरिए दें जानकारी

अवैध व्यवसायों की जानकारी सीधे पुलिस तक पहुँचाई जा सके, इस उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा 91 50 100 100 मोबाइल नंबर वाली ‘खबर’ नामक हेल्पलाइन शुरू की गई है। नांदेड परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शहाजी उमाप ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस हेल्पलाइन के माध्यम से अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध व्यवसायों की जानकारी पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय तक पहुँचाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button