जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अंबोरे विद्यालय की शानदार सफलता; टीम ने संभागीय स्तर के लिए किया क्वालीफाई

परभणी (विशेष संवाददाता):
परभणी में संपन्न हुई जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में ‘सौ. रुक्मिणीबाई अंबोरे माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिरखेल स्टेशन’ के छात्रों ने 17 वर्ष आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। इस जीत के साथ ही विद्यालय की टीम ने संभागीय (डिवीजनल) स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष इंजिनिअर डी. व्ही अंबोरे , प्रधानाध्यापक श्री अशोक कापूरे, क्रीड़ा शिक्षक संदीप थोरात, टीम मार्गदर्शक श्री शंकर गोरे और राम मिटकरी, अनिकेत शिंदे ने विजेता टीम की सराहना करते हुए संभागीय स्तर के मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।
सफल टीम के इस उम्दा प्रदर्शन की सभी ओर से खूब प्रशंसा की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक श्री शिवाजी पाचकोर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक वृंद ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

