
परभणी: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शिवराम नगर सेवाकेंद्र (परभणी) द्वारा वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय में 16 नवंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बी.के. शिवानी दीदी का “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसका हजारों की संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
इसी कार्यक्रम की अगली कड़ी में, आत्म-सशक्तिकरण और शांतिपूर्ण जीवन के उद्देश्य से 18 नवंबर से 21 नवंबर तक चार दिवसीय राजयोग ध्यान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर शिवराम नगर सेवाकेंद्र में प्रतिदिन दो सत्रों—सुबह 7 से 8 बजे तथा शाम 7 से 8 बजे—में आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक भाई-बहन अपनी सुविधानुसार किसी भी एक सत्र में उपस्थित होकर इसका लाभ ले सकते हैं।
कोल्हापुर से पधारीं बी.के. डॉ. रश्मी दीदी अपनी ओजस्वी वाणी से शिविरार्थियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। शिविर का शुभारंभ परमात्म स्मृति के साथ हुआ, जिसके पश्चात डॉ. श्री एवं सौ. गट्टी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बी.के. डॉ. रश्मी दीदी का स्वागत किया।
शिवराम नगर सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के. अर्चना दीदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राजयोग ध्यान शिविर को परभणीवासियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है और शिविर के पहले ही दिन 600 भाई-बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। सत्र का समापन बी.के. सीमा दीदी के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। 