राज्य
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार 26 सितंबर को नांदेड़, परभणी और बीड के दौरे पर; सूखे जैसी स्थिति और फसलों का लेंगी जायजा

मुंबई/पुणे/ परभणी
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार शनिवार, २६ सितंबर २०२६ को मराठवाड़ा के विभिन्न जिलों का तूफानी दौरा करेंगी। इस दौरान वे नांदेड़, परभणी और बीड जिलों में सूखे जैसी गंभीर स्थिति और फसलों की जमीनी हकीकत का निरीक्षण करेंगी।
प्राप्त आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार:
- पुणे से नांदेड़ प्रस्थान: उपमुख्यमंत्री सुबह 6.55 बजे पुणे स्थित ‘जिजाई’ निवासस्थान से प्रस्थान कर 7.15 बजे पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगी। वहां से विशेष विमान द्वारा सुबह 8.0 बजे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी हवाई अड्डा, नांदेड़ पहुंचेंगी।
- नांदेड़ जिला दौरा: सुबह 8.05 बजे वे सड़क मार्ग से रवाना होकर सुबह 9.0 बजे लोहा पहुंचेंगी, जहां वे फसलों की स्थिति का मुआयना करेंगी।
- परभणी जिला दौरा: इसके बाद वे परभणी जिले का रुख करेंगी। सुबह 10.30 बजे गंगाखेड तालुका के मरडसगाव तथा सुबह 11.30 बजे दैठणा पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगी। दोपहर 1.0 बजे पाथरी में फसलों के मुआयने के बाद दोपहर का समय माजलगाव के लिए आरक्षित रहेगा।
- बीड जिला दौरा: दोपहर 2.30 बजे वे बीड जिले के माजलगाव तहसील स्थित माली पारगाव पहुंचेंगी और स्थानीय किसानों की फसलों एवं सूखे की स्थिति की समीक्षा करेंगी।
इस व्यापक दौरे के मद्देनजर संबंधित जिलों के निवासी उपजिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था और समन्वय के निर्देश दिए गए हैं।