
पाथरी संवाददाता
पाथरी: यहाँ स्थित ग्रामीण अस्पताल में बुधवार, 11 नवंबर को स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय काटकर ने दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला शल्य चिकित्सक डॉ. नागेश लखमावार और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरवसे भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय काटकर ने पाथरी ग्रामीण अस्पताल में अत्यावश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप धबाले, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुजारी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. महाजन, डॉ. मोइज शेख, डॉ. धर्माधिकारी सहित प्रमुख अधिपरिचारिका शीलाताई पाटिल, लांडगे सिस्टर, प्रशांत दलवी, विक्रम धायजे, सलीम शेख और रोगी सेवक संजय ढवले आदि मौजूद थे।
स्वास्थ्य आयुक्त ने अस्पताल की स्वच्छता और मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
