
परभणी
बारिश की कमी के चलते पैदा हुई सूखाग्रस्त स्थिति के बीच संभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने परभणी तहसील के टाकली कुं. गांव पहुंचकर खेतों में फसलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद साधकर उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें प्रशासन की ओर से पूरा संबल और राहत देने का भरोसा दिलाया।
इस निरीक्षण दौरे के दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नतिशा माथुर, उपविभागीय अधिकारी उदयसिंह भोसले, तहसीलदार डॉ. संदीप राजपुरे, जिला परिषद सदस्य प्रभु जायसवाल, खंड विकास अधिकारी पी. एम. जाधव, कृषि अधिकारी नांदे, नायब तहसीलदार मधुकर क्षीरसागर, मंडल अधिकारी कल्पना शेळगावकर, खाजा काजी, ग्राम राजस्व अधिकारी कपिल फत्तेपुरकर सहित टाकली कुं. के कई किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।