राज्य

मराठवाड़ा की पहली महिला एमएस नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. आशाताई मगर का निधन, परभणी में शोक की लहर

परभणी-

मराठवाड़ा तथा परभणी जिले की पहली महिला एमएस नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. आशाताई दत्तात्रय मगर ,उम्र 83 वर्ष का 18 सितंबर शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा जगत और शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

​उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिंतूर रोड स्थित वैकुंठधाम श्मशान भूमि में किया गया। डॉ. आशाताई मगर परभणी के जाने-माने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दत्तात्रय मगर की धर्मपत्नी थीं। वह डॉ. प्रसाद मगर और हर्षा माकोड़े की माताजी थीं। उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों व चिकित्सकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button