राज्यशिक्षा

श्री शिवाजी विधि महाविद्यालय में क्रांतिसिंह नाना पाटिल की जयंती मनाई

​मराठवाड़ा शिक्षा प्रसारक मंडल द्वारा संचालित श्री शिवाजी विधि महाविद्यालय, परभणी में सोमवार, 03 अगस्त को स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले जननेता क्रांतिसिंह नाना पाटिल की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. धर्मापुरीकर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर उनके पराक्रम का स्मरण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने क्रांतिसिंह नाना पाटिल द्वारा प्रारंभ की गई ‘लोक अदालत’ अर्थात प्रति सरकार की न्याय प्रणाली) तथा युवाओं के संगठन पर प्रकाश डाला।

​उक्त जयंती कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर. बी. देशमुख के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर महाविद्यालय विकास समिति के सम्मानित सदस्य सर्वश्री चंद्रशेखर नखाते, गोविंद कदम, मक़दूम मोहिउद्दीन, संतोष बोबडे, अधिवक्ता दीपक देशमुख, अधिवक्ता अशोक शिंदे एवं संतोष इंगले आदि ने जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button