Uncategorizedराज्यशिक्षास्वास्थ

परभणी में बीके शिवानी दीदी का विशेष प्रेरणादायी सत्र 16 नवंबर को-‘खुशियों का पासवर्ड’ विषय पर करेंगी

उन्नत जीवन के लिए पाए खुशीयों का पासवर्ड

​परभणी:

दीपावली के पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रेरक वक्ता, जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ और राष्ट्रपति द्वारा ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ (2018) से सम्मानित ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का व्याख्यान आगामी 16 नवंबर 2026 सोमवार) को आयोजित किया है।

​‘खुशयों का पासवर्ड’ पर होगा उद्बोधन

‘दिवाली का विशेष उपहार’ शीर्षक से आयोजित इस सत्र का मुख्य विषय ‘खुशियों का पासवर्ड’ रखा गया है। कार्यक्रम में बीके शिवानी दीदी तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक चिंतन और दैनिक जीवन में सच्ची प्रसन्नता हासिल करने के व्यावहारिक सूत्रों पर प्रकाश डालेंगी।

​कार्यक्रम का विवरण:

  • ​दिनांक व दिन: 16 नवंबर 2026, सोमवार
  • ​समय: शाम 5:30 बजे से 8:00 बजे तक
  • ​स्थान: अश्वमेध ग्राउंड, विद्यार्थी कल्याण कार्यालय, वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, परभणी

​इस विशेष सत्र में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले विचारों का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है। विशेषता यह है कि हम सब को ज्ञात है कि तनाव से हम परेशान होकर अपना सुख चैन खो देते हैं, परंतु हमे यह ज्ञात नही होता कि हम विपरीत स्थिति मे खुश कैसे रहें, समस्या सदा के लिए नही रहती,सुख दुःख का आना जाना है। हमे खूशहाल जीने के लिए कुछ विशेष बाते दिदी शिवानी बहन बताएगी। इसलिए आओ हम सब मिलकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं। धन्यवाद……….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button