शिक्षाराज्य

​श्री शिवाजी कॉलेज में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न

सैन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चयन प्रक्रिया हुई पूर्ण

370 मे से 65छात्रो का अंतिम सुची मे चयन –

परभणी:

स्थानीय श्री शिवाजी कॉलेज के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) विभाग द्वारा विद्यार्थियों के तीन वर्षीय प्रशिक्षण हेतु चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह चयन प्रक्रिया नांदेड स्थित 52-बटालियन के कर्नल के. दिलीप रेड्डी, सूबेदार मेजर मोहन सिंह, हवलदार मनोज कुमार, हवलदार ओंकार पाटिल तथा एनसीसी विभागाध्यक्ष मेजर डॉ. प्रशांत सराफ की उपस्थिति में संपन्न हुई।

​दिनभर चली इस भर्ती प्रक्रिया में कॉलेज के कुल 370 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 65 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि एनसीसी के ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ प्रमाण-पत्र धारक कैडेट्स को सैन्य एवं पुलिस भर्ती में विशेष छूट प्राप्त होती है, जिसके चलते विद्यार्थियों में इस भर्ती को लेकर भारी उत्साह देखा गया। विगत चार वर्षों से बालिकाओं की इकाई प्रारंभ होने से छात्रा-वर्ग के लिए भी अवसर बढ़े हैं।

​भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन जैसे आवश्यक चरण पूर्ण किए गए। एनसीसी का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, देशसेवा और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति आकर्षण जागृत करना है। इस अवसर पर मेजर डॉ. प्रशांत सराफ ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सी’ प्रमाण-पत्र उत्तीर्ण सैकड़ों विद्यार्थी आज भारतीय सेना में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। वहीं कर्नल के. दिलीप रेड्डी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से भारतीय सेना के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई गई है। कार्यक्रम के अंत में कर्नल रेड्डी के कर-कमलों द्वारा कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

​चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज विकास समिति के अध्यक्ष हेमंतराव जामकर, प्राचार्य डॉ. बालासाहेब जाधव, उप-प्राचार्य श्रीनिवास केशट्टी, उप-प्राचार्य डॉ. रोहिदास


नितोंडे एवं मेजर डॉ. प्रशांत सराफ ने बधाई व शुभकामनाएँ दीं। भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने में समिति के सदस्य डॉ. जयंत बोबडे, डॉ. प्रल्हाद भोपे, डॉ. संतोष कोकिल, डॉ. तुकाराम फिसफिसे, डॉ. राजू बडूरे तथा प्रा. राजेसाहेब रेंगे ने सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button