राज्यराजनीति

आखिरकार लोणी फाटा से गुंज मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू; शिवसेना के अनशन की चेतावनी का दिखा असर

​पाथरी / संवाददाता :- लोणी बुद्रुक फाटा से गुंजखुर्द मार्ग के निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करने की मांग को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जिला प्रमुख तथा लोणी बुद्रुक के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दी थी। प्रशासन ने इस चेतावनी का संज्ञान लेते हुए आखिरकार इस सड़क के निर्माण कार्य को प्रत्यक्ष रूप से शुरू कर दिया है।

​लोणी से गुंज को जोड़ने वाला यह मार्ग पिछले कई महीनों से अत्यंत जर्जर अवस्था में था। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो जाने के कारण इस मार्ग से आवागमन करना आम नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा था। गंभीर स्थिति यह थी कि मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी कठिन हो गया था।

​इसी पृष्ठभूमि में शिवसेना जिला प्रमुख रवींद्र धर्मे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजित गिराम सहित लोणी बुद्रुक के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को ज्ञापन सौंपकर 15 नवंबर 2026 तक कार्य शुरू न होने पर अनिश्चितकालीन अनशन करने की चेतावनी दी थी।

​इस चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत  आय और वर्तमान में लोणी फाटा से गुंज मार्ग पर गिट्टी बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निर्माण स्थल पर श्रमिक, जेसीबी मशीनें और डामरीकरण के उपकरण पहुंच चुके हैं, जिससे कार्य में तेजी आ गई है।

​सड़क निर्माण शुरू होने से लोणी, गुंज, कानसूर, उमरा, गोडगाव और आडगाव आदि गांवों के नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया है। हालांकि, ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्तापूर्ण हो और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

​ग्रामीणों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि आंदोलन के बिना न्याय नहीं मिलता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button