राज्यशिक्षास्वास्थ

बीके शिवानी दीदी के वाक्ड़:यज्ञ से अश्वमेध पर यज्ञ संपन्न —

परभणी वासीयो ने दी काम क्रोध ईर्ष्या की आहुति

परभणी वासीयो ने पाया खुशी का पासवर्ड 

सकारात्मक संकल्प से ही जीवन में सिद्धि संभव: ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी
​परभणी में ‘खुशियों का पासवर्ड’ विषय पर भव्य प्रवचन संपन्न, उमड़ा जनसैलाब
​परभणी–
“दैनिक जीवन में लिए गए संकल्पों को यदि सकारात्मकता के साथ जिया जाए, तो वे निश्चित रूप से सिद्धि को प्राप्त होते हैं और इसी से आनंदमय जीवन की ऊर्जा मिलती है।” यह प्रेरणादायी विचार सुप्रसिद्ध जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ, अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं राष्ट्रपति द्वारा ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी ने व्यक्त किए।
​शिवराम नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कल्याण कार्यालय के सामने ‘अश्वमेध मैदान’ पर सोमवार शाम 6 से रात 8 बजे तक ‘खुशियों का पासवर्ड’ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले की पालकमंत्री श्रीमती मेघना साकोरे बोर्डीकर और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्र मणि के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए शिवानी दीदी ने जीवन जीने की कला सिखाई।
​मोबाइल एडिक्शन से दूरी और आंतरिक शक्ति का जागरण-
अपने ओजस्वी प्रवचन में शिवानी दीदी ने आधुनिक भौतिक सुख-सुविधाओं और विशेष रूप से ‘मोबाइल एडिक्शन’ (मोबाइल की लत) पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष पहले तकनीक से दूर रहने वाली पीढ़ी आज पूरी तरह तकनीक की जकड़ में है। साधनों का उपयोग उपयोगिता के लिए कम और आसक्ति (लगाव) के लिए अधिक हो रहा है, जिससे मानसिक तनाव और शारीरिक बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाहरी वस्तुएं क्षणिक सुख दे सकती हैं, लेकिन सच्चा आनंद मनुष्य की आंतरिक शक्ति को जागृत करने से ही मिलता है।
​शिकायत नहीं, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें–
उन्होंने कहा कि आज इंसान को हर बात की शिकायत करने की आदत पड़ गई है। इस पर विजय पाने के लिए सकारात्मक सोच और प्रकृति के प्रति धन्यवाद का भाव रखना अत्यंत आवश्यक है। अच्छी नींद के महत्व को समझाते हुए उन्होंने सलाह दी कि सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल को खुद से दूर रखें। स्क्रीन पर लगातार अपराध, हिंसा और नकारात्मक सामग्री देखने से अवसाद (डिप्रेशन) बढ़ रहा है। भविष्य की गंभीर चुनौतियों के प्रति सचेत करते हुए उन्होंने स्वयं पर संयम और अनुशासन लागू करने का आह्वान किया।
​1 घंटे 40 मिनट तक मंत्रमुग्ध रहे हजारों नागरिक
भोजन करते समय टीवी और मोबाइल से दूर रहने का नियम बनाने की सीख देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे कर्म और संस्कार ही हमारे साथ रहते हैं। इसके लिए दिनभर के कुछ सकारात्मक संकल्प लेने चाहिए और उनका पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। करीब 1 घंटे 40 मिनट तक चले इस ज्ञानवर्धक प्रवचन को मैदान में उपस्थित हजारों नागरिकों ने शांतचित्त होकर सुना और भरपूर दाद दी।
​मेडिटेशन को बनाएं जीवन का अभिन्न अंग
वर्तमान समय की सभी मानसिक और शारीरिक चुनौतियों पर विजय पाने का मंत्र देते हुए शिवानी दीदी ने कहा कि सुबह उठने के बाद कम से कम 15 मिनट मेडिटेशन (ध्यान) अवश्य करें। मेडिटेशन हमारे जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। इससे मन की बैटरी चार्ज होती है, आंतरिक शक्ति बढ़ती है और व्यक्ति दिनभर प्रफुल्लित व आनंदमय जीवन का अनुभव करता है।
​स्वयं से करें ये सकारात्मक संकल्प
कार्यक्रम के दौरान शिवानी दीदी ने सभी को प्रतिदिन दोहराने के लिए कुछ शक्तिशाली संकल्प दिए:
​”मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूँ, किसी भी परिस्थिति में मैं शांत और स्थिर रहूँगा।”
​”मैं सदैव खुश रहूँगा और अपने परिवार का शक्तिस्तंभ बनूँगा।”
​”मैं सभी पर विश्वास रखूँगा तथा स्नेह और सम्मान के साथ रिश्तों की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करूँगा।”
​”मैं अपने शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखूँगा।”
​”मेरा घर ही मेरा स्वर्ग है, मेरा कर्म श्रेष्ठ है और मेरा भाग्य ही सर्वश्रेष्ठ है।” 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button