राज्य

​नांदेड़ मंडल में एक दिवसीय टिकट जांच अभियान में 1हजार 87 मामले उजागर- लगभग ₹6.0 लाख का राजस्व वसूल

परभणी 

​दक्षिण मध्य रेलवे मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में टिकट जांच प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा वैध टिकट धारक यात्रियों को सुगम व आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नांदेड़ मंडल में 03 अगस्त 2026 को प्रातः 04:30 बजे से सायं 19:30 बजे तक व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया।

​इस विशेष अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा एवं अनाधिकृत सामान (अनबुक लगेज) के कुल 1हजार 87 मामले दर्ज किए गए, जिनसे ₹लाख,98हजार 335 के राजस्व की वसूली की गई

​यह गहन जांच अभियान हुज़ूर साहिब नांदेड़–आदिलाबाद, हुज़ूर साहिब नांदेड़–परभणी–जालना–छत्रपति संभाजीनगर–मनमाड, परभणी–परली वैजनाथ तथा पूर्णा–अकोला रेल खंडों में संचालित किया गया। इस अभियान में 32 टिकट चेकिंग स्क्वाड कर्मी, 149 टिकट जांच कर्मी, 14 स्टेशन जांच कर्मी, 4 मंडलीय वाणिज्य निरीक्षक तथा 3 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान सम्मिलित थे। इस दौरान कुल 29 रेलगाड़ियों की सघन जांच की गई।

1हजार 87 मामलों का विवरण निम्नानुसार है:

  • बिना टिकट यात्रा – 516 मामले, राजस्व ₹4लाख04हजार 590
  • अनियमित यात्रा (IRT): 157 मामले, राजस्व ₹1लाख17हजार 310
  • अनाधिकृत सामान (UBL): 414 मामले, राजस्व ₹76हजार 435

​टिकट जांच के अतिरिक्त अनाधिकृत फेरीवालों (वेंडर्स) के 5 मामले पाए गए, जिनसे ₹10 हजार का अर्थदंड वसूला गया। इसके अतिरिक्त, गंदगी फैलाने (लिटरिंग) के 4 मामले दर्ज कर ₹1,100 का जुर्माना लगाया गया। धूम्रपान से संबंधित कोई भी उल्लंघन नहीं पाया गया।

​अभियान के दौरान यात्रियों एवं विक्रेताओं को ‘जन विश्वास अधिनियम’ के मुख्य प्रावधानों के प्रति जागरूक व परामर्शित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जन जागरूकता बढ़ाना तथा रेल प्रशासन एवं आम जनता के मध्य सकारात्मक व सहयोगात्मक संबंधों को सुदृढ़ करना था।

​दक्षिण मध्य रेलवे सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, यात्रा के दौरान आवश्यक पहचान पत्र साथ रखें एवं रेल नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें। बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने, रेल राजस्व की रक्षा करने तथा निष्ठावान यात्रियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करने हेतु नांदेड़ मंडल में इस प्रकार के व्यापक टिकट जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button