राज्यशिक्षा

श्री शिवाजी महाविद्यालय में छात्राओं ने किया पौधारोपण

पश्चात नुतन छात्राओ का अभिनंदन


परभणी (05 अगस्त): स्थानीय श्री शिवाजी महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के शुभ अवसर पर छात्राओं के हाथों पौधारोपण कर एक अनूठी पहल का शुभारंभ किया गया।

​उक्त कार्यक्रम का आयोजन भौतिक विज्ञान मंडल (फिजिक्स फोरम) के तत्वावधान में किया गया था। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों की स्मृति को अक्षुण्ण रखने हेतु उनके कर-कमलों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं उपप्राचार्य डॉ. श्रीनिवास केशेट्टी, डॉ. मंजिरी भाटे, डॉ. विजय कलमसे, डॉ. सुरेंद्र येणोरकर, संजय पुदरवाड, बी. एन. पल्लेवाड तथा महेश बरोडा विशेष रूप से उपस्थित थे।

​इस आयोजन की सफलता के लिए विज्ञान संकाय के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अग्रिम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button