राज्यराजनीति

शिक्षा निदेशक मंगेश जोशी ने किया प्रशिक्षण केंद्र का दौरा; बोले— ‘नई चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षक खुद को करें अपडेट’

​पूर्णा (सुशील दलवी): महाराष्ट्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पुणे के शिक्षा निदेशक मंगेश जोशी ने स्थानीय अभिनव विद्या विहार स्कूल में आयोजित कक्षा तीसरी और चौथी के नवीन पाठ्यक्रम प्रशिक्षण वर्ग का औचक निरीक्षण किया।

​राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा (SCF) 2024 के तहत पूर्णा तहसील के प्राथमिक शिक्षकों के लिए इस विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

​निरीक्षण के दौरान निदेशक जोशी ने उपस्थित प्रशिक्षुओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त नवीन बदलावों और शिक्षा पद्धतियों को आत्मसात कर उन्हें अंतिम पंक्ति के विद्यार्थी तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा ,कि तेजी से बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए शिक्षकों का निरंतर अपडेट रहना बेहद जरूरी है।

​इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) नांदेड़ के प्राचार्य अमोल निलेकर, DIET परभणी के प्राचार्य सुदर्शन चिटकुलवार, वरिष्ठ प्रवक्ता गणेश शिंदे, प्रखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) किरण सुरोडवार और वरिष्ठ शिक्षा विस्तार अधिकारी बालाजी कापशीकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

​कार्यशाला में कुल 80 शिक्षकों ने भाग लिया, जबकि विषय विशेषज्ञ के रूप में सुनील ढाले, व्यंकटरमणा जाधव, हनुमंते और फुलवले मौजूद रहे।

​प्रशिक्षण केंद्र के दौरे के बाद शिक्षा निदेशक ने पूर्णा तहसील के जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय एरंडेश्वर और जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मण नगर का भी दौरा किया। उन्होंने स्कूलों के बुनियादी ढांचे, भौतिक सुविधाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता की समीक्षा की तथा छात्रों से आत्मीय संवाद साधा। तहसील में संचालित विभिन्न नवाचारों व उपक्रमों की जानकारी लेते हुए उन्होंने शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button