राज्यशिक्षा

वाघाला की नर्सरी में फर्जी मजदूर दिखाकर 92 हजार का गबन- मामला दर्ज करने की मांग

​पाथरी  संवाददाता सामाजिक वनीकरण विभाग के तहत वाघाला तहसील पाथरी, जिला परभणी स्थित नर्सरी में बिना कोई काम किए फर्जी मजदूरों के नाम पर 92हजार881 रुपये के गबन का गंभीर मामला सामने आया है।

​इस संबंध में वाघाला निवासी कार्तिक किरण घुंबरे ने सामाजिक वनीकरण विभाग सोनपेठ के वन परिक्षेत्र अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

​सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, वाघाला में सामाजिक वनीकरण विभाग द्वारा संचालित नर्सरी में धरातल पर किसी भी प्रकार का वास्तविक कार्य नहीं किया गया। इसके बावजूद अकुशल मजदूरी के मद में फर्जी मजदूर दिखाकर कुल 92हजार 881 रुपये की सरकारी राशि की अवैध निकासी कर ली गई।

​शिकायतकर्ता ने मांग की है ,कि इस पूरे कार्य के खर्च की निष्पक्ष व गहन जांच की जाए, गबन की गई राशि की वसूली हो और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button