राज्यराजनीति

गंगाखेड़ के पूर्व उपनगराध्यक्ष गोपीनाथ लव्हाले विधायक डॉ. राहुल पाटिल की मौजूदगी में शिवसेना (उद्धव गुट) में शामिल

 विधायक डाॅ पाटिल का बढता जनाधार 

गंगाखेड़ (परभणी):

गंगाखेड़ नगर पालिका के पूर्व उपनगराध्यक्ष गोपीनाथ लव्हाले ने विधायक डॉ. राहुल पाटिल की प्रमुख उपस्थिति में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में विधिवत प्रवेश किया। इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने उनका भगवा दुपट्टा पहनाकर संगठन में स्वागत किया।

​कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राहुल पाटिल के साथ शिवसेना जिला प्रमुख विष्णु मुरकुटे, जिला प्रमुख रवींद्र धर्मे, उपजिला प्रमुख माधव शेंडगे, शिक्षक सेना के बालासाहेब राखे, शिवलिंग बोधने, संदीप झाड़े, धोंडीराम जाधव, भागवत शिंदे, बालराजे तलेकर, राजू सगट और अमोल खटिंग समेत पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button