बोरी में युवक के शैक्षणिक प्रमाणपत्र गुम, पुलिस थाने में सूचना दर्ज
बोरी (परभणी):
स्थानीय थाना अंतर्गत एक युवक के महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज गुम होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने बोरी पुलिस थाने में विधिवत सूचना दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिडज ,तहसील जिंतूर, जिला परभणी, निवासी सोपान लिंबाजी मानवतकर ,आयु 21 वर्ष के शैक्षणिक दस्तावेज वर्ष 2023-2024 की 12वीं कक्षा की अंकसूची/प्रमाणपत्र) 15 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 11:00 बजे बोरी क्षेत्र में कहीं गुम हो गए।
काफी खोजबीन के पश्चात भी दस्तावेज न मिलने पर पीड़ित ने 17 अगस्त 2026 को बोरी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने खोई हुई संपत्ति पंजीकरण क्रमांक 0087/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल वसीम हारून शेख कर रहे हैं।
सार्वजनिक सूचना (वर्गीकृत विज्ञापन –
दस्तावेज गुमशुदगी की सूचना
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रार्थी सोपान लिंबाजी मानवतकर निवासी: रिडज, तह. जिंतूर, जिला परभणी के शैक्षणिक दस्तावेज 12वीं कक्षा के प्रमाणपत्र, सत्र 2023-2024 दिनांक 15/08/2026 को प्रातः लगभग 11:00 बजे बोरी क्षेत्र में कहीं गुम हो गए हैं। इस संदर्भ में बोरी पुलिस थाने में गुमशुदगी पंजीयन क्र. 0087/2026 दर्ज है। यदि किसी भी सज्जन को ये दस्तावेज प्राप्त हों, तो कृपया मोबाइल नंबर +91 8208178242 अथवा निकटतम पुलिस थाने में सूचित करने का कष्ट करें।