राज्यशिक्षा

राष्ट्रीय विज्ञान प्रयोग स्पर्धा में राष्ट्रसेवक जितेश लड्डा को देशभर में आठवां स्थान

​नई दिल्ली / परभणी:

‘वीओ इग्नाइट 2026′ (VO Ignite 2026) संस्था की ओर से नई दिल्ली में 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रयोग स्पर्धा में राष्ट्रसेवक चि. जितेश जयप्रकाश लड्डा ने संपूर्ण भारत में आठवां स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित स्पर्धा के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए।

​देशभर से इस स्पर्धा में कुल 38 हजार विज्ञान प्रयोगों का प्रस्तुतीकरण किया गया था। कड़े मुकाबले के बीच जितेश लड्डा द्वारा तैयार किए गए ‘प्रोजेक्ट दृष्टीबोध’ (दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से निर्मित सेंसर कॉलर) ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और 38 हजार प्रयोगों में से 8वां स्थान हासिल किया।

​इस उल्लेखनीय सफलता के लिए जितेश को ₹25 हजार नकद राशि, सम्मान पत्र और विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।

​जितेश की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर उत्थान गुरुकुलम फाउंडेशन, डायरेक्टर आचार्य अविनाश गोहाड, डॉ. दिवाकरराव मांडाखळीकर, निखिल वझे तथा श्री प्रवीण गव्हाणे ने उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button