
पूर्णा (परभणी):
अखिल भारतीय जीवा सेना, ज़िला परभणी के तत्वावधान में विनय धुरंधर भंते उपाली की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रसंत सेना महाराज सभागार, पूर्णा ,ज़िला परभणी में संपन्न हुआ, जहाँ लेखक राजा सातारकर द्वारा रचित पुस्तक का लोकार्पण गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।
पुस्तक का विमोचन शिवसेना नेता प्रो. प्रक्षित सवणेकर, अखिल भारतीय जीवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पिंपलगांवकर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विष्णु श्रीवास्तव एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष उमेश गोरे के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पुस्तक के लेखक राजा सातारकर ने भंते उपाली के जीवन, दर्शन और उनके द्वारा समाज कल्याण में दिए गए योगदान पर सविस्तार प्रकाश डाला।
समारोह का कुशल मंच संचालन कर्मचारी महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सतीशचंद्र शिंदे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय जीवा सेना के परभणी ज़िलाध्यक्ष राम सूर्यवंशी, ज्ञानदेव जाधव, सोमनाथ भोसले, बालाजी प्रेमल सहित पूर्णा के नाभिक सेना समाज के बंधुओं का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर पालघर, रायगढ़, हिंगोली तथा नांदेड़ ज़िलों से आए अखिल भारतीय जीवा सेना के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
