राज्यबिज़नेसराजनीति

योगेश्वरी शुगर्स ने तोड़ा गन्ने के भाव का गतिरोध; 2,900 रुपये प्रति टन पहली किस्त की घोषणा, 25वें पेराई सत्र का भव्य शुभारंभ

​पाथरी विशेष संवाददाता 

योगेश्वरी शुगर इंडस्ट्रीज प्रा. लि. लक्ष्मीनगर, लिंबा, तहसील पाथरी, जिला परभणी के 25वें पेराई सत्र का शुभारंभ आज, सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

​कारखाने के निदेशक इंजीनियर राहुल आर.टी. देशमुख के कर-कमलों द्वारा गन्ना डालकर (मोली पूजन कर) इस रजत जयंती पेराई सत्र की शुरुआत की गई।

​जिलेभर में गन्ने के भाव घोषित करने की मांग को लेकर स्वाभिमानी किसान संगठन और अन्य किसान संगठनों द्वारा आंदोलन किए जा रहे हैं। इसी बीच योगेश्वरी शुगर्स ने गतिरोध समाप्त करते हुए इस वर्ष के गन्ने के लिए एकमुश्त 2,900 रुपये प्रति टन की पहली किस्त देने का बड़ा ऐलान किया। यह घोषणा कारखाने के चेयरमैन एडवोकेट रोहित आर.टी. देशमुख (भैयासाहेब) ने की। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस चीनी मिल ने घोषित दरें एकमुश्त अदा की हैं। इस घोषणा से उपस्थित गन्ना उत्पादक किसानों में खुशी और संतोष की लहर दौड़ गई।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में एच.टी. देशमुख, एम.टी. नाना देशमुख, जे.टी. भाऊ देशमुख, निदेशक डॉ. अभिजीत आर.टी. देशमुख सहित प्रमोटर सुदामराव सपाटे, लक्ष्मीकांतराव घोडे, गंगाधरराव गायकवाड और इंदरराव कदम उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम में मिल के टेक्निकल डायरेक्टर प्रकाश चांदगुडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवींद्र पाटील, डिप्टी जनरल मैनेजर राजकुमार तौर, वर्क्स मैनेजर महादेव भंडारे, चीफ केमिस्ट नवनाथ चौधरी, चीफ अकाउंटेंट मुकेश रोडगे, मुख्य कृषि अधिकारी एवं गन्ना विकास अधिकारी कांबले, लेबर ऑफिसर रामराव कदम, स्टोर कीपर नंदीप भंडारे, केनयार्ड सुपरवाइजर नामदेव वांड्रे, ईडीपी मैनेजर चैतन्य महाजन, सुरक्षा अधिकारी गणेश वाघमारे, सीनियर क्लर्क सोमेश्वर सिताफे और विष्णुपंत पौल सहित प्रबंधन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

​साथ ही लिंबा के सरपंच विष्णु चव्हाण, चेयरमैन बाबासाहेब सहजराव, आनंद नगर के सरपंच विजय चव्हाण, प्रगतिशील किसान बाबासाहेब फले पाटील, नागोराव आरबड, उत्तमराव आरबाड, शिवसेना (उबाठा) के जिला प्रमुख रवींद्र धर्मे, दत्ता धर्मे, किरण घुंबरे, सुशील घुंबरे, सिद्धेश्वर गिरी, भाजपा प्रवक्ता राम कुलकर्णी, अमोल तौर, दिलीपराव काळे, कमलाकर कोपले, भागवत देशमुख, बिभीषण गीते, मनोज देशमुख, सचिन देशमुख, सुग्रीव कराड, कोयाळ के सरपंच राजेभाऊ मुंडे, श्रीराम बडे, मोहा के सरपंच पांडुरंग सेप, संदीप देशमुख, दिलीपराव बडे, मोहन देशमुख, कल्याण देशमुख, बबनराव सोळंके, शिवाजी तौर, विनोद देशमुख, विटा के उपसरपंच महादेव हारकळ, सुभाष मुंडे, पाथरी पंचायत समिति के पूर्व सभापति तुकाराम जोगदंड, पूर्व सरपंच मुस्ताक शेख, संतोष राणेर, डॉ. कृष्णा राठोड, मंकाजी शिंदे, विक्रम टोम्पे, पूर्व सरपंच अशोक दुगाने, समर्थ नगर के सरपंच शरदराव यादव, बाभळगाव के पूर्व सरपंच उत्तमराव गिराम, चुन्नू भाई, संदिपान हारकळ, वसंतराव लाखे, भारत फुके सहित बड़ी संख्या में गन्ना उत्पादक किसान, गन्ना कटाई व ढुलाई ठेकेदार और मजदूर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button