अपहरण मामले की जांच में हुआ हत्या का सनसनीखेज खुलासा; महिला और उसके दो बेटों को हिरासत में लेकर स्थानीय अपराध शाखा ने सुलझाई गुत्थी!
नानलपेठ अपहरण मामले में आया हत्या का नया मोड़; स्थानीय अपराध शाखा ने किया वारदात का पर्दाफाश!

अवैध संबंधों के चलते अपहृत युवक की हत्या; महिला और उसके दो बेटों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम
परभणी (प्रतिनिधि):
दिनांक 24ंवंबर 2026 को पुलिस स्टेशन नानलपेठ में शिकायतकर्ता सुल्ताना बेगम शेख यूसुफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा शेख यूनुस शेख यूसुफ 24नवंबर 2026 की रात करीब 01:30 बजे घर से ऑटो लेकर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन नानलपेठ में अपहरण एवं गुमशुदगी के तहत अपराध क्रमांक 814/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी समानांतर जांच परभणी की स्थानीय अपराध शाखा को सौंपी गई।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत (भा.पु.से.) और अपर पुलिस अधीक्षक तानाजी चिखले के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान अपहृत व्यक्ति का ऑटो पुलिस स्टेशन कोतवाली क्षेत्र के दरगाह परिसर स्थित नहर (कैनॉल) में बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने परभणी शहर से गुजरने वाली नहर के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें पुलिस स्टेशन नवा मोंढा क्षेत्र के बलसा शिवार स्थित नहर के पानी में अपहृत युवक का शव तैरता हुआ मिला।
शव बरामद होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके दो विधि संघर्षरत बालकों (नाबालिग बेटों) को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन नानलपेठ में पेश किया।
पुलिस द्वारा आरोपी महिला से विश्वास में लेकर की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपी महिला के बीच पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध थे, और इसी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत (भा.पु.से.) एवं अपर पुलिस अधीक्षक तानाजी चिखले के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक गजेंद्र सरोदे, पुलिस उपनिरीक्षक गणेश सवंडकर, पुलिस हेड कांस्टेबल रणजित आगले, मुकेश बुधवंत, विलास सातपुते, पांडुरंग तुपसुंदर, गिते, पुलिस सिपाही चव्हाण, पुरी, परसोडे तथा पुलिस स्टेशन नानलपेठ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।