राज्य

विठ्ठल कटारे को फौजदार पद पर पदोन्नति

श्रीपेडा हनुमान मंदिर में सम्मान -

परभणी : जिला पुलिस बल के संगठन में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विठ्ठल कटारे को पुलिस उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर शहर के स्टेशन रोड स्थित श्री पेडा हनुमान मंदिर में सोमवार ,18अगस्त की शाम को मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीराम तिवारी के हाथों श्री कटारे का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। श्री कटारे जी ने बताया कि, पेडा हनुमान मंदीर मे वे कभी कबार दर्शन के लिए आया करते थे। एक दिन महाराज तिवारी जी ने उन्हें हनुमान चालिसा का नित्य पाठ करने के लिए कहा। परिणामस्वरूप उन्होंने छोटे बडे,बालक,युवको को लेकर निःस्वार्थ भाव निरंतर पाठ किए। दुसरी ओर तडके उठकर श्रीहनुमान चालिसा का पाठ करने का उनका नित्यक्रम हुआ। फलस्वरुप आज उनके बेटे अच्छे पद पर कार्यरत हैं। कटारे जी को भी पदोन्नति मिली।वे यह फल हनुमान जी कृपा का मानते है। पंडित श्रीराम तिवारी महाराज के आशिष का फल भी मान कर वे अपना जीवन समाज कल्याण के लिए देने का संकल्प कर चुके हैं। एक संत तथा भगवद कृपा से व्यक्ति का जीवन धन्य होता है। इससे इतना समझना चाहिए कि, संत और भगवद कृपा से मेटत कठिन कुअंक भाल  के 

 “इतना ही नहीं, कृपा केलिया रघुनाथे, मनि इच्छिले ते होते”.

 कटारे जी सम्मान इस मौके पर
एड. राजकुमार भांबरे, महेश सोनी, प्रा. डॉ. रामानंद व्यवहारे, सुरेंद्र पाथरीकर, प्रदीप धर्मशेट्टी, व्यंकटेश शर्मा, निलेश तिवारी, योगेश तिवारी, दत्ता पहारे, पवन शर्मा, एड. बालप्पा धुळे, मनोज काबरा, तुलशीदास जोशी, दत्ता जैस्वाल आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button