Uncategorizedराज्यशिक्षा

​स्व. अजीतदादा पवार के चित्रों का वितरण

परभणी 

परभणी ज़िला शारीरिक शिक्षक महासंघ, राष्ट्रवादी शिक्षक संघ परभणी, ज़िला कबड्डी एसोसिएशन तथा भानुदासराव चव्हाण प्रतिष्ठान संभाजीनगर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 21 जुलाई को शहर के श्री शिवाजी महाविद्यालय के सभागार में ज़िले के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न कार्यालयों के लिए स्व. अजीतदादा पवार के चित्रों (तस्वीरों) का वितरण किया गया।

​उल्लेखनीय है कि हाल ही में महाराष्ट्र शासन द्वारा 22 जून को दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अजीतदादा पवार की जयंती मनाने के संदर्भ में शासकीय आदेश जारी किया गया हैं। स्व. अजीतदादा ने राजनीति के साथ-साथ खेलों को भी विशेष महत्त्व दिया और कई खेलों एवं खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया। इस कारण खिलाड़ियों के साथ उनका एक विशिष्ट जुड़ाव था; उनके निधन से राज्य के खिलाड़ी और पार्टी कार्यकर्ता स्वयं को अनाथ महसूस कर रहे हैं।

​खेल संगठन के प्रतिनिधि रणजीत काकडे एवं पी. आर. जाधव ने बताया कि स्वर्गीय पवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा शिक्षा संस्थाओ में उनके चित्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​इस अवसर पर श्री शिवाजी महाविद्यालय की विकास समिति के सदस्य एवं शिक्षक संगठन के पदाधिकारी केशव दुधाटे, राष्ट्रवादी शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष परमेश्वर जाधव, शिव छत्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रो. डॉ. माधव शेजुळ, मंगल पांडे, उपप्राचार्य डॉ. श्रीनिवास केशट्टी, उपप्राचार्य डॉ. रोहिदास नितोंडे, उपप्राचार्य प्रो. नारायण राऊत, माधव शिंदे, धनंजय बनसोडे सहित विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button