राज्यशिक्षा

मैत्री बालसंस्कार ग्रुप द्वारा शारदीय नवरात्रि पर 100 बालिकाओं का विधि-विधान से पूजन; 270 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री व उपहार वितरित

​परभणी:

शारदीय नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में परभणी स्थित शिवशंभु आदर्श विद्यालय में ‘मैत्री बालसंस्कार ग्रुप’ की ओर से भव्य कन्यापूजन एवं साहित्य वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की 100 नन्हीं बालिकाओं का विधिवत पूजन कर उन्हें लंच बॉक्स एवं अल्पाहार भेंट किया गया।

​संस्था की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए कन्यापूजन के साथ ही शाला के अन्य 170 छात्र-छात्राओं को भी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री (स्टडी किट) एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। उपहार पाकर स्कूली बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

​कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मुख्याध्यापक निशांत सर ने मैत्री बालसंस्कार ग्रुप के इस सामाजिक व सांस्कृतिक उपक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में अच्छे संस्कार पनपते हैं। मुख्याध्यापक ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button