राज्य

देववन’ का करेंगे सृजन… हरित परभणी का संकल्प लें!

पालकमंत्री श्रीमती मेघना साकोरे-बोर्डिकर



55 हजार पौधो का देववन मे होगा रोपन – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन का संकल्प 

 पौधारोपण से प्रकृति से नाता जोड़ें.. मेघना बोर्डीकर 

परभणी: वृक्षवल्ली आम्हा सोयरी वनचरे पक्षीही सुस्वरे आळवीती” (वृक्ष-पौधे और वन्यजीव हमारे सगे-संबंधी हैं) के भक्तिमय वातावरण में माननीय पालकमंत्री श्रीमती मेघना साकोरे-बोर्डिकर की पहल पर परभणी नगरपालिका प्रशासन एवं ग्राम सामाजिक परिवर्तन फाउंडेशन (वीएसटीएफ) के संयुक्त तत्वावधान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय श्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मोत्सव के अवसर पर एक विशेष हरित अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परभणी नगर सहित जिले की समस्त नगरपालिकाओं के क्षेत्रों में कुल 55 हजार पौधो का रोपण कर “देववन” विकसित किया जा रहा है।

​आज बुधवार, 22 जुलाई को इस पावन व भक्तिमय वातावरण में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें! आइए, हम सभी एकजुट होकर “देववन” का सृजन करें और हरित परभणी के संकल्प को साकार बनाएं। माननीय पालकमंत्री श्रीमती मेघना साकोरे-बोर्डिकर ने परभणी जिले के समस्त नगरों के पर्यावरण प्रेमियों एवं नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भावपूर्ण आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button