राज्यशिक्षा

परभणी में घटस्थापना से विजयादशमी तक हिंदु एकता दैनिक दौड़ और ‘महादौड़’ का आयोजन, पूरा कार्यक्रम जारी

​परभणी:

नवरात्र उत्सव के पावन अवसर पर घटस्थापना से लेकर विजयादशमी (दशहरा) तक शहर में प्रतिदिन सुबह दौड़ और अंतिम दिन भव्य ‘महादौड़’ का आयोजन किया गया है। आयोजकों द्वारा जारी दैनिक समय-सारणी के अनुसार, सभी दैनिक दौड़ सुबह ठीक 6:00 बजे विभिन्न इलाकों से शुरू होंगी, जबकि दशहरे के दिन मुख्य महादौड़ का आयोजन किया जाएगा।

​दैनिक दौड़ का कार्यक्रम (सुबह 6:00 बजे):

  • ​पहली दौड़ –11 अक्टूबर, रविवार- गांधी पार्क, परभणी
  • ​दूसरी दौड़ 12 अक्टूबर, सोमवार श्री गणपति चौक, जिंतूर रोड, परभणी
  • ​तीसरी दौड़ 13 अक्टूबर, मंगलवार श्री स्वामी समर्थ केंद्र, सिंचन नगर, परभणी
  • ​चौथी दौड़ 14 अक्टूबर, बुधवार: श्री सद्गुरु नगर मैदान, पुराना पेडगांव रोड, परभणी
  • ​पांचवीं दौड़ 15 अक्टूबर, गुरुवार देशमुख होटल, कारेगांव रोड, परभणी
  • ​छठी दौड़ 16 अक्टूबर, शुक्रवार हिंदू हृदयसम्राट स्व. बालासाहेब ठाकरे कमान, जिंतूर रोड
  • ​सातवीं दौड़ 17 अक्टूबर, शनिवार: श्री चिंतामणि महाराज मंदिर, वसमत रोड, परभणी
  • ​आठवीं दौड़ 18 अक्टूबर, रविवार: श्री व्यंकटेश (बालाजी) मंदिर, ममता नगर, परभणी
  • ​नौवीं दौड़ 19 अक्टूबर, सोमवार छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, सुभाष रोड, परभणी

​विजयादशमी महादौड़

​नवरात्र उत्सव के समापन पर 20 अक्टूबर (मंगलवार) को विजयादशमी के उपलक्ष्य में विशेष ‘महादौड़’ का आयोजन किया जाएगा। यह महादौड़ सुबह 7:00 बजे श्री अष्टभुजा देवी मंदिर, प्रभावती नगरी से निकाली जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button