
परभणी:
जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा (LCB) और चुड़ावा पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआ अड्डे पर छापा मारकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 लाख 79 हजार रुपये से अधिक मूल्य का सामान जब्त किया है तथा 14 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुड़ावा थाना अंतर्गत मौजे सातेगांव-मीठापुर सीमा के पास संपर्क मार्ग पर कुछ लोग अवैध रूप से ‘तीरट’ नामक ताश का जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 27 सितंबर की रात इलाके की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
जब्त सामग्री:
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कुल 6लाख79 हजार 700 रुपये की संपत्ति जब्त की, जिसमें शामिल हैं:
- 9,700 रुपये नकद
- 11 मोटरसाइकिलें – कीमत ₹6लाख70हजार
- ताश के पत्ते और जुआ सामग्री
14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज:
पुलिस हेड कांस्टेबल (ब.नं. 1116) रंगनाथ दुधाटे की शिकायत पर चुड़ावा पुलिस थाने में महाराष्ट्र जुआ कानून की धारा 12(ए) के तहत अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज किया गया है।
नामित आरोपी:
कंठीराम मस्के, धोंडीबा सोनटक्के, मोतीराम लांडे, शाहरुख, तुकाराम साळवे, सोमनाथ भोभळे, पिंटू कोमटवार, भागवत वैद्य, बाबू अंभोरे और 5 अन्य अज्ञात व्यक्ति।
कार्रवाई करने वाली टीम:
इस सफल कार्रवाई को पुलिस उपनिरीक्षक पीएसाआई चंदनसिंह परिहार, चव्हाण, हेड कांस्टेबल दुधाटे और कांस्टेबल ढगे की टीम ने अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच चुड़ावा पुलिस कर रही है।