नांदेड़ मंडल के विशेष टिकट जांच अभियान में 519 अनियमित/बिना टिकट यात्रियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाही-2.53 लाख किराया एवं जुर्माना वसूला
नांदेड़:
दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल द्वारा 20 जुलाई 2026 को बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इस व्यापक अभियान में 31 दस्ता टिकट जांचकर्ताओं (टीटीई) ने सहभागिता करते हुए कुल 27 रेलगाड़ियों की गहन जांच की। जांच के दौरान सचखंड एक्सप्रेस, देवगिरी एक्सप्रेस, नंदीग्राम एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस, हडपसर एक्सप्रेस, तपोवन एक्सप्रेस, काचेगुडा एक्सप्रेस, रायचूर एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों में विशेष निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा (TWT) के 285 मामले दर्ज कर ₹2,02,865 की राशि वसूल की गई। इसी प्रकार अनियमित यात्रा (IRT) के 17 मामलों में ₹11,790 तथा अनबुक किए गए सामान (UBL) के 217 मामलों में ₹38,105 का शुल्क प्राप्त किया गया।
इस प्रकार, कुल 519 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के मामले सामने आए, जिनसे किराए तथा जुर्माने के रूप में ₹2,53,105 की कुल राजस्व राशि वसूल की गई।
रेल प्रशासन की अपील:
दक्षिण मध्य रेलवे का नांदेड़ मंडल सभी यात्रियों से सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने का आग्रह करता है। अनाधिकृत यात्रा की रोकथाम तथा रेलवे राजस्व के संरक्षण हेतु इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।



