
परभणी– राजर्षि शाहू बहुउद्देशीय संस्था, बुलढाणा द्वारा संचालित स्थानीय अभिनव महाविद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण पडघन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का विधिपूर्वक पूजन व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर प्रो. जितेंद्र बोरसे, प्रो. भावना मगर, प्रो. पूनम सुरडकर सहित अन्य प्राध्यापकों की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं पायल सालवे, निखिल निकालजे, स्वप्निल गवई, वेदांत भारोकर, सुमित हिवाले और श्रीकृष्ण गवई ने भी प्रतिमा पूजन कर शिक्षकों के योगदान तथा जीवन में शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
