राजनीतिराज्य

जरांगे पाटिल के अनशन के समर्थन में परभणी में अभूतपूर्व बंद

सकल मराठा समाज का आह्वान, जिले में अन्यत्र भी आंदोलन

परभणी प्रतिनिधि-

संघर्ष योद्धा मनोज जरांगे पाटिल द्वारा जालना जनपद के अंतरवाली सराटी ग्राम में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रारंभ किए गए अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थन में परभणी नगर सहित संपूर्ण शहर में आहुत आज 03 सितंबर को ‘बंद’ को व्यापक एवं स्वतःस्फूर्त जनसमर्थन प्राप्त हुआ।

​सकल मराठा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जनपद पुलिस अधीक्षक कुमावत को परभणी बंद के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा था। गुरुवार प्रातः सकल मराठा समाज के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर नगर के मध्यवर्ती क्षेत्रों सहित बाह्य बस्तियों के व्यापारियों से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का विनम्र आग्रह किया। इस आह्वान पर व्यापारियों, व्यवसायियों तथा समाज के विविध वर्गों ने स्वतःस्फूर्त सहयोग दिया।

​परभणी नगर सहित जिले के शैक्षणिक संस्थान, प्रमुख विपणन केंद्र ,बाजार, दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहे। इसके फलस्वरूप नगर के प्रमुख व्यापारिक मार्गों पर अपराह्न तक सन्नाटा पसरा रहा।

​आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन को मराठा आरक्षण के विषय पर अविलंब ठोस एवं निर्णायक कदम उठाना चाहिए। समन्वयकों के अनुसार, परभणी शहर में बंद को मिला यह व्यापक समर्थन मराठा आरक्षण की मांग को लेकर समाज की अटूट एकजुटता और आंदोलन के प्रति जनसाधारण के गहरे विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button