महात्मा फुले विद्यालय में ‘बाल गोपाल दिंडी’ का भव्य आयोजन
परभणी
महाराष्ट्र के आराध्य देव भगवान श्री विट्ठल (पांडुरंग) की भक्ति के पर्व ‘देवशयनी आषाढ़ी एकादशी’ के पावन अवसर पर महात्मा फुले विद्यालय, भीमनगर शाखा ,परभणी में ‘बाल गोपाल दिंडी’ अर्थात धार्मिक शोभायात्रा का भावपूर्ण आयोजन किया गया।
इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन की अगुवाई सांस्कृतिक विभाग की प्रमुख श्रीमती पंचशीला लहाने ने की। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पर्यवेक्षक श्री राजेंद्र गहाल, प्राथमिक विभाग के श्री अभिजीत ठाकुर, श्री भारत खंदारे, श्री अमरनाथ कसबे, श्री प्रद्युम्न शिंदे तथा श्री श्रीनिवास जांभलकर आदि ने विशेष प्रयास एवं परिश्रम किया।
यह रही विशेष बात–
इस अवसर पर विशेष बात यह रही कि आयोजित ‘बाल गोपाल दिंडी’ में प्राथमिक तथा माध्यमिक दोनों विभागों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक एवं बड़ी संख्या में भाग लिया।
