राज्यशिक्षा

​श्री शिवाजी विधि महाविद्यालय में मनाई गई पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. अजित पवार की जयंती मनाई

अजित दादा थे दृढ़ प्रशासनिक पकड़, अनुशासन एवं वचनबद्धता के प्रतीक-- चंद्रशेखर नखाते

परभणी:

मराठवाड़ा शिक्षा प्रसारक मंडल द्वारा संचालित श्री शिवाजी विधि महाविद्यालय, परभणी में बुधवार, 22 जुलाई 2026 को पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. अजित पवार की प्रथम शासकीय जयंती विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों के साथ मनाई गई

​कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत स्व. अजित पवार के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय विकास समिति के सदस्य श्री चंद्रशेखर नखाते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एम. एल. धर्मापुरीकर ने की, जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विभाग प्रमुख डॉ. आर. बी. देशमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही

​मुख्य अतिथि श्री चंद्रशेखर नखाते ने अपने संबोधन में स्व. अजित दादा के संस्मरणों को स्मरण करते हुए उनकी विशिष्ट एवं प्रभावशाली कार्यशैली पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ. एम. एल. धर्मापुरीकर ने उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनकी स्पष्टवादिता, समयबद्धता और वचनबद्धता जैसे महान गुणों को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे स्व. दादा के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य पथ पर अग्रसर हों।

​कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यार्थियों द्वारा स्व. अजित दादा के जीवन-वृत्त पर तैयार किए गए भित्ति-चित्रों (पोस्टर) का विमोचन किया गया। इन पोस्टरों का निर्माण करने वाले विद्यार्थियों में सुशांत भगत, प्रतीक्षा गायकवाड़, प्राप्ति प्रधान, वृषाली फुके, संजीवन कदम, सारंग गोडबोले, संदीप खापरे एवं मुक़्तसित अंसारी प्रमुख थे। इसके पश्चात अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

​इस सफल आयोजन के लिए मराठवाड़ा शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष विधायक श्री प्रकाश दादा सोलंके, सचिव विधायक श्री सतीश भाऊ चव्हाण तथा महाविद्यालय विकास समिति के सम्माननीय सदस्यगण श्री चंद्रशेखर नखाते, श्री गोविंद कदम, श्री मगदूम मोहीउद्दीन, श्री संतोष बोबडे, अधिवक्ता दीपक देशमुख, अधिवक्ता अशोक शिंदे एवं श्री संतोष इंगले आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button