
परभणी, दिनांक 23 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष (जिला कानुनी सेवा प्राधिकरण) आर. एम. सादराणी, परभणी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उनके साथ सचिव (जिला कानुनी सेवा प्राधिकरण) भूषण म. काले, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एस. टी. अडकिने सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और न्यायालयीन कर्मचारी भी उपस्थित थे।
अधिवक्ता मयूर साळापुरीकर और सुशील डाके ने उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया और उनसे योगाभ्यास करवाया।
इस शिविर में कुल 92 लोगों ने सहभागिता दर्ज की। शिविर के सफल आयोजन में जिला न्यायालय तथा जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, परभणी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अत्यंत सराहनीय सहयोग रहा।
