राज्य

4हजार 250 रुपये पहली किस्त की मांग को लेकर रेणुका शुगर्स में उग्र आंदोलन: किसानों ने गन्ना गलाई कराई ठप, केन कैरियर में उतरे प्रदर्शनकारी

​पाथरी:

गन्ने की पहली किस्त (प्रथम अग्रिम भुगतान) के रूप में प्रति टन 4250 रुपये दिए जाने की मांग को लेकर पाथरी स्थित रेणुका शुगर्स कारखाने में गन्ना उत्पादक किसानों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कारखाने का कामकाज पूरी तरह ठप करा दिया।

​मिली जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले आज सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान रेणुका शुगर्स के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान जब प्रबंधन की ओर से कोई भी वार्ता के लिए आगे नहीं आया, तो आक्रोशित किसानों और किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने सीधे कारखाने के भीतर प्रवेश किया और केन कैरियर में उतरकर गन्ने की लोडिंग बंद करा दी।

​प्रदर्शनकारी किसानों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक प्रबंधन4250  रुपये की पहली किस्त घोषित नहीं करता, तब तक कारखाने का पेराई सत्र शुरू नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के केन कैरियर में उतरने के बाद कारखाने का पेराई कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। इस आंदोलन में क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान भारी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button