राज्यराजनीति

मानवत तहसील के रत्नापुर टोल प्लाजा पर स्थानीय निवासियों को परेशानी


परभणी (प्रतिनिधि):

रत्नापुर तहसील मानवत, जिला परभणी स्थित नवीन टोल प्लाजा से गुजरने वाले कृषि उपज वाहनों और स्थानीय वाहनों को टोल शुल्क से मुक्त करने की माँग विधायक राजेश विटेकर ने अधीक्षक अभियंता से की है।

 क्या कहते है राजेश विटेकर जी–​रत्नापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 222 (61) पर नवीन टोल प्लाजा प्रारंभ हुआ है। इस टोल प्लाजा से होकर गुजरने वाले कृषि उत्पाद वाहक वाहनों—जैसे ट्रैक्टर, ऑटो, ट्रक, टेम्पो एवं अन्य सभी वाहनों—के साथ-साथ पाथरी और मानवत तहसील के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले समस्त स्थानीय नागरिकों के वाहनों को टोल शुल्क से छूट प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

​मानवत और पाथरी तहसील के निवासियों एवं कृषकों को दैनंदिन कार्यों के हेतु आवागमन करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, दोनों कृषि उत्पन्न बाजार समितियों में कृषि उपज के क्रय-विक्रय हेतु स्थानीय कृषकों को वाहनों से परिवहन करना पड़ता है। परंतु इस टोल प्लाजा के कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए स्थानीय नागरिकों और कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह माँग विधायक राजेश विटेकर ने कार्यकारी अभियंता से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button