
परभणी (१५): स्थानीय जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता कार्यालय के तत्वावधान में ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में श्री शिवाजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।
यह प्रतियोगिता बुधवार ,१५ जुलाई को श्री शिवाजी कॉलेज में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार माधव दलवी, द्वितीय पुरस्कार गणेश काले, तृतीय पुरस्कार ऊर्जास्वती देशमुख तथा प्रोत्साहन पुरस्कार ममता मोरे ,सभी श्री शिवाजी कॉलेज के विद्यार्थी) को प्राप्त हुआ। ‘कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता एवं विकसित भारत’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल ११४ विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई।
विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ. बालासाहेब जाधव, उप-प्रधानाचार्य प्रो. नारायण राउत, प्रबंधक विजय मोरे, उद्यमिता विभाग के समाधान किरवले, मदन शिंदे, सुमित दीक्षित तथा सचिन चव्हाण के कर-कमलों द्वारा प्रमाणपत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक (परीक्षक) की भूमिका प्रो. राजेंद्र वायाल एवं प्रो. संतोष लोंढे ने निभाई।
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रो. अशोक उबाले, प्रो. ए. वी. तुपे, प्रो. नितिन चौधरी, प्रो. संतोष राठौड़ आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
चित्र परिचय (
जिला रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. बालासाहेब जाधव, प्रो. नारायण राउत, विजय मोरे, समाधान किरवले, मदन शिंदे, सुमित दीक्षित, प्रो. राजेंद्र वायाल और सचिन चव्हाण दिखाई दे रहे हैं।