राज्यबिज़नेस

नंदकिशोर लुले ने संभाला सहायक राज्य कर आयुक्त का पदभार

जिला कर सलाहकार संघ ने किया भव्य स्वागत


​परभणी:
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सहायक राज्य कर आयुक्त के रूप में नंदकिशोर लुले ने सोमवार, 7 सितंबर को परभणी कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर परभणी जिला कर सलाहकार संघ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
​सहायक राज्य कर आयुक्त का कार्यभार संभालने वाले श्री लुले इससे पूर्व वाशिम कार्यालय में राज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार ने हाल ही में उन्हें पदोन्नत करते हुए परभणी कार्यालय में सहायक राज्य कर आयुक्त के रूप में नियुक्त किया था। इस आदेश के तहत उन्होंने सोमवार को विधिवत पदभार संभाला। इससे पूर्व भी वे नांदेड़ और परभणी में अपनी कार्यकुशलता की गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
​पदभार ग्रहण करने के उपरांत परभणी जिला कर सलाहकार संघ तथा ‘जीएसटीपीएम’ (GSTPM) परभणी शाखा की ओर से उनका शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और जीएसटीपीएम का ‘रेफरेंसर’ भेंट कर उत्साहपूर्वक स्वागत व सम्मान किया गया।
​इस अवसर पर जीएसटीपीएम के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार भांबरे, कर सलाहकार संघ के उपाध्यक्ष संदीप भंडे, कोषाध्यक्ष सत्येन गुंडलवार, सह-सचिव प्रशांत इंगले, अधिवक्ता व्यंकटेश भगवतीकर, अधिवक्ता भारत क-हाले तथा सीए संघ के संयोजक दशरथ भालके प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button