
नांदखेडा/परभणी –
उत्थान गुरुकुलम् फाउंडेशन की ओर से नांदखेडा गांव में विद्यार्थी-पालक सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्रीकांत जी मणियार और छत्रपति संभाजीनगर से विशेष रूप से पधारे सुभाषराव खडकेकाका उपस्थित थे।
सम्मेलन में पुणे से फाउंडेशन के संयोजक प्रवीण गव्हाणे, प्रशासनिक अधिकारी निखिल वझे, विपिन मुळे और संदीप मुंडे ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त नांदेड़ से प्रशांतजी भोसकर, परभणी से उद्धवराव पोळ, वीणा मांडाखलीकर तथा आचार्य अविनाश गोहाड कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिवाकर कुलकर्णी मांडाखलीकर ने की।
मुख्य कार्यक्रम का संचालन कु. गीता और कु. काशेश्वरी ने किया, जबकि ‘संस्कृत ग्राम महानाट्य’ की प्रस्तुति का संचालन कु. दुर्गा ने संभाला।
समारोह के दौरान मेधावी छात्र कु. कृष्णवी अंभूरे और चि. ओंकार को ‘वार्षिक सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ संपन्न हुआ।
