राज्य

जिंतूर-बोरी मार्ग पर बस पलटने से 15 से 20 यात्री घायल

जिंतूर

जिंतूर से परभणी मार्ग पर पांगरी और चांदज के बीच गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में संवार 15 से 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसमत डिपो की बस पंजीकरण क्रमांक: एम एच-बीएल-2240 संभाजीनगर से बसमत की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

​दुर्घटना के विस्तृत कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की मदद से घायल यात्रियों को उपचार हेतु बोरी, जिंतूर तथा परभणी के निकटवर्ती चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। पुलिस एवं संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button