राज्यशिक्षा

राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की ‘संवाद  योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, आदिवासी एवं विमुक्त व घुमंतू जनजातियों के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

परभणी, 31 अगस्त 2026:

माननीय महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय, मुंबई की सामान्य कार्य-योजना-2026 तथा निर्देशों के अनुपालन में जिला कानुनी सेवा प्राधिकरण, परभणी, विमुक्त-घुमंतू आदिवासी संयोजन समिति, परभणी एवं दि परभणी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, परभणी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कानुनी सेवा प्राधिकरण की ‘संवाद ’ योजना के अंतर्गत एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कानुनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश, परभणी माननीय श्री आर. एम. सादरानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं कला प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

​31 अगस्त को ‘विमुक्त-घुमंतू दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विमुक्त, घुमंतू, आदिवासी तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सेवाओं, शासकीय कल्याणकारी योजनाओं तथा न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया के विषय में प्रामाणिक जानकारी व मार्गदर्शन प्रदान करना था।

​यह कार्यक्रम 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक ‘दि परभणी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, परभणी’ के सभागार में आयोजित किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परभणी के सचिव माननीय श्री भूषण एम. काले उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित आदिवासी बंधुओं को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले निःशुल्क अधिवक्ता, विधिक परामर्श एवं अन्य विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ‘संवाद’ योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या के निवारण हेतु नागरिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा तालुका विधिक सेवा समिति से निसंकोच संपर्क करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता दि परभणी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, परभणी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माननीय श्री व्यंकटेश रा. कुरुंदकर ने की।

​प्रमुख वक्ता के रूप में लीड बैंक कार्यालय, परभणी के मुख्य प्रबंधक माननीय श्री आर. एन. अकुलवार; पर्याय संस्था (कळंब, जिला धाराशिव) के अध्यक्ष माननीय श्री विश्वनाथआण्णा तोंडकर; तथा महिला आर्थिक विकास महामंडल, परभणी की जिला समन्वयक माननीया श्रीमती जयाताई नेमाणे ने उपस्थित जनसमूह को मार्गदर्शन प्रदान किया

​इस अवसर पर नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकार, शासकीय योजनाओं एवं न्यायिक प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया तथा समाज के वंचित एवं निर्धन वर्ग तक विधिक सहायता पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

​कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष देशपांडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती बायजाबाई घोड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मण हजारे, रुक्मिणी नागापुरे, विलास मगरे, बंडू गायकवाड़, राजाभाऊ सदगर, कौशल्याबाई पवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परभणी का विशेष योगदान रहा।

​‘आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे’—इसी ध्येय के साथ जिला कांनुनी सेवा प्राधिकरण, परभणी द्वारा इस कानुनी जागरूकता अभियान का सफल क्रियान्वयन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button