राज्य

परभणी में ‘राजमाता जिजाऊ’ बस सेवा का भव्य शुभारंभ

यात्रियों के लिए अत्याधुनिक यात्रा की सुविधा: विधायक डॉ. राहुल पाटिल

​परभणी: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) के बेड़े में शामिल की गई 35 अत्याधुनिक ‘राजमाता जिजाऊ’ बस सेवा का शुभारंभ परभणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राहुल पाटिल द्वारा उत्साह के साथ किया गया। यह सेवा भीड़भाड़ वाले मार्गों पर यात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और समय पर बस सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

​विधायक डॉ. राहुल पाटिल ने परभणी डिपो के लिए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से 100 राजमाता जिजाऊ बसों की मांग की थी, जिसमें से पहले चरण में 35 बसें उपलब्ध हो चुकी हैं। जल्द ही शेष बसें भी उपलब्ध हो जाएंगी, इसके लिए लगातार प्रयास किया जाएगा, यह जानकारी विधायक डॉ. पाटिल ने दी।

​नई बस सेवा के शुभारंभ से बस स्टेशन सहित विभिन्न मार्गों पर नागरिकों और यात्रियों में उत्साह का वातावरण देखा गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन बसों से यात्रा अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगी, ऐसी भावना उपस्थित लोगों ने व्यक्त की।

​इस अवसर पर महापौर सैयद इकबाल, महानगर प्रमुख डॉ. विवेक नावंदर, शिवसेना जिला प्रमुख रवींद्र धर्मे, उप जिला प्रमुख संजय गाडगे, पूर्व शहर प्रमुख अनिल डहाले, पूर्णा तहसीव प्रमुख छगन मोरे, शहर प्रमुख ज्ञानेश्वर पवार, पार्षद बबलू घागरमाले, राजेश रणखाम्बे, विकास राजापुरे, पूर्व पार्षद नवनीत पाचपोर, युवा सेना तहसीद प्रमुख संदीप झाड़े, बंडू नाना बिडकर, सुनील पंढरकर, युवा सेना शहर प्रमुख बालराजे तळेकर, विशु डहाले, उप शहर प्रमुख संभनाथ काले, मारुती तिथे, उद्धवराव मोहिते, गणेश सोलंके, शुभम हाके, चट्टे, अजीत यादव, अजय चव्हाण, हरमोहन सिंह टाक, कैलाश पतंगे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​साथ ही परिवहन विभाग के उपविभागीय नियंत्रक सोलंके सहित गणेश भोसले, रेवनवार, परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नागरिकों ने इस नई बस सेवा का स्वागत करते हुए कहा कि यह शहर में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button