Uncategorized
डीपीडीडीसी की समीक्षा बैठक

परभणी/प्रतिनिधि
परभणी जिले की पालकमंत्री मेघना साकोरे – बोर्डीकर की अध्यक्षता में मंगलवार, दिनांक 14 जुलाई को जिला वार्षिक योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन सभागार में संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा लता वाकले, महापौर सैयद इकबाल, विधायक सईद खान, विधायक रत्नाकर गुट्टे, विधायक राजेश विटेकर, पालक सचिव चंद्रकांत पुलकुंडवार, जिलाधिकारी संजयसिंह चव्हाण, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नतिशा माथुर, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, आयुक्त नितिन नार्वेकर, जिला नियोजन अधिकारी उमेश वाघमारे, परियोजना निदेशक रश्मी खांडेकर, जिला कार्यान्वयन एजेंसी के प्रमुख तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (दूरदृश्य प्रणाली) के माध्यम से सांसद संजय जाधव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।