राज्य

यशवाडी हादसा: विधायक डॉ. राहुल पाटिल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल, बंधाया ढाढस

यशवाडी हादसा -

परभणी 

मानवत तहसील के यशवाडी में हनुमान मंदिर के निर्माणाधीन सभागार की छत गिरने से हुए भीषण हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए सभी नागरिकों का इस समय परभणी के आर.पी. हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

​इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए स्थानीय विधायक डॉ. राहुल पाटिल ने आर.पी. हॉस्पिटल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ स्वामी शिवेंद्र चैतन्य महाराज और जिला प्रमुख रवींद्र धर्म भी उपस्थित थे। विधायक पाटिल ने डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और पीड़ितों के परिजनों से संवाद साधकर उन्हें ढाढस बंधाया।

​विधायक डॉ. राहुल पाटिल ने आश्वस्त किया कि हादसे में घायल हुए लोगों को हर आवश्यक और बेहतर चिकित्सा उपचार मिले, इसके लिए वे स्वयं प्रशासन से निरंतर समन्वय बनाए हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों को शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

​इस भीषण हादसे के बाद से पूरे परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है और घायलों का इलाज पूरी प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button