राज्य

​पीछा करके साढ़े सात लाख रुपये का गुटखा पकड़ा

​पूर्णा के ताड़कलस प्वॉइंट पर स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाही; कुल 21 लाख 50 हजार रुपये का सामान जब्त

पूर्णा: स्थानीय अपराध शाखा के दल ने एक संदिग्ध वाहन का पीछा किया। इस दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उक्त वाहन में साढ़े सात लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा भरा हुआ था। 20 जुलाई की मध्यरात्रि के आसपास पूर्णा स्थित ताड़कलस प्वॉइंट पर की गई इस कार्रवाई में कुल 21 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। इस संबंध में पूर्णा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

​स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक गजेंद्र सरोदे, पुलिस उपनिरीक्षक चंदनसिंह परिहार, पुलिस उपनिरीक्षक अर्जुन टरके, पुलिसकर्मी यशवंत वाघमारे, गोविंद चुड़ावकर, सूर्यकांत ताटीकोंडलवार, लिंबाजी वावले, रंगनाथ दुधाटे, महेश कौठाले, भदर्गे, दीपक मुदीराज, गजानन क्षीरसागर, हनुमान ढगे एवं सूर्यकांत सातपुते का दल पूर्णा पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त पर था।

​’राजमुद्रा चौक’ पहुँचने पर इस दल को गुप्त सूचना मिली कि नांदेड़ की ओर से सफ़ेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी (क्रमांक एम एच 23 एएस 6786 में सैयद हुसैन सैयद अली तथा सैयद गौस सैयद अली अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से गुटखे का परिवहन कर रहे हैं।

​सूचना के आधार पर पुलिस ने ताड़कलस टी-प्वॉइंट पर उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान चालक सैयद हुसैन ने गाड़ी पुनः नांदेड़ की दिशा में भगा दी। पुलिस दल द्वारा पीछा किए जाने पर उसने कुछ दूरी पर वाहन छोड़ दिया और फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें साढ़े सात लाख रुपये मूल्य का ‘गोवा’ गुटखा पाया गया।

​पुलिस ने वाहन सहित कुल 21 लाख 50 हजार रुपये का माल जब्त कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक चंदनसिंह परिहार की शिकायत पर सैयद हुसैन सैयद अली तथा सैयद गौस सैयद अली के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button